Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
About Book : लव इन ए टाइम मशीन व अन्य कहानियों में तीन लघु कहानियाँ हैं, जो प्रेम पर आधारित हैं। ये प्रेमकथाएं अलग-अलग कालखंड, स्थितियों व परिचितियों के ताने बाने में बुनी गई हैं। पहली कहानी में दिव्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहता, जब एक टाइम मशीन उसे बीस साल पीछे ले जाती है, वहाँ उसका प्रेमी प्रो. राहुल भी, उसकी तरह युवा मिलता है पर उसे शर्त माननी पड़ती है कि एक महीने में राहुल ने उसे न अपनाया तो वह सदा के लिए अनंत आकाश में खो जाएगी। वह कई तरह की योजनाएँ और रणनीतियाँ बनाती है पर आखिरी दिन तक जीत उससे दूर ही रहती है।
दूसरी कहानी की नायिका लाज एक विवाहित व्यक्ति से प्यार करने लगती है। कहानी तब शुरू होती है जब कंपनी उसे अजीब से ट्रेनिंग प्रोग्राम में भेज देती है वहां उसे गिरीश के शादीशुदा होने का पता चलता है तो हालात काफी उलझ जाते हैं। एक जादुई पेन्डेंट, एक ईर्ष्यालु बीवी और लाज के तीन अच्छे दोस्तों के साथ पाठकों का भरपूर मनोरंजन होता है।
एक महत्वाकांक्षी राजनेता के पुत्र के रूप में पक्का दोस्त और कैमिस्ट्री प्रोफेसर की बेटी के रूप में गर्लफ्रेंड। यही तालमेल तीसरी कहानी का खाका गढ़ता है। चंडीगढ़ हंसमार्ग कॉलेज में फाइनल ईयर का छात्र, तँवर शेखर कैसी दुविधा में पड़ता है और कैसे उसका छोटा-सा कदम सब कुछ सँवार देता है।
About Author : मीनू एक उभरती लेखिका हैं, जिन्होंने बच्चों के लिए छोटी रहस्यमयी कहानियाँ वगैरह भी लिखी हैं, जिनमें से कुछ ग्रीन चैनल पब्लिकेशन्स द्वारा सीबीएसई व आईसीएसई की पाठ्य पुस्तकों में भी छपी हैं।
वे चेंबूर के 'सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल' व माटुंगा के 'आर-ए. पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनोमिक्स' की छात्रा रह चुकी हैं व इन दिनों मुंबई की एक एड एजेंसी में कापीराइटर के रूप में कार्यरत हैं।
Product details
- Language : Hindi
- Author Name : Meenu
- Publisher : Diamond books
- Book Formating : Paperback
- ISBN : 978-81-288-2531-6
- Item Weight : 12.7 Ounces
- Dimensions : 7.99 x 10 x 1.85 inches
