Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
About Book - नरेन्द्र मोदी का नमो मंत्र : नमो मंत्र अर्थात् नरेंद्र मोदी की सफलता का राज ।नरेंद्र मोदी एक ऐसा लोकप्रिय नाम है जो परिस्थितियों के अनुरूप ढ़लना नहीं जानता बल्कि परिस्थितियों को अपने अनुरूप ढालना जानता है। टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर चलकर भी मंजिल तक पहुंचना जानता है। उनके अनुभव ही उनके मंत्र हैं जिनका जाप करके हर राजनेता वह लोकप्रियता हासिल करना चाहता है जो नरेंद्र मोदी ने प्राप्त की है। भाजपा ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा में मोदी युग का आरंभ हो चुका है। मोदी ने रेवाड़ी की जनसभा में सिंहनाद कर पड़ोसी देशों की समस्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बात चाहे शासन-व्यवस्था की हो या औद्योगिक विकास की, रोजगार स्वावलंबन की हो या शिक्षा दीक्षा की-गुजरात का चहुंमुखी विकास स्वयं ही नरेंद्र मोदी के जादू की गवाही देता है। जहां तक धर्म निरपेक्षता की बात है तो मोदी की सद्भावना यात्रा के दौरान मिला मुस्लिमों व ईसाइयों का प्यार उनकी साफ सुथरी छवि को उजागर करता प्रतीत होता है। यह पुस्तक उनकी कतिपय विशेषताओं से युक्त है...
Product Detail
- Author : Kumar Pankaj
- Language : English
- Paperback : 148 pages
- ISBN : 978-93-5083-575-3
